बेतिया: बेतिया में साइबर गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, ATM से ठगी की रकम करते थे ट्रांसफर
आज 17 जुलाई शाम करीब 7:30 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि साइबर थाना ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साइबर अपराधियों को पीली ब्रेजा गाड़ी सहित नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ये आरोपी भारत के अलग-अलग नागरिकों से ठगी कर बायनेन्स एप के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में पैसे का लेनदेन करते थे।