शाहपुर: विधायक गंगा उइके ने मछुआ सहकारी समिति से मुलाकात की, समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
Shahpur, Betul | Apr 18, 2026 घोड़ाडोगरी क्षेत्र की विधायक गंगा उइके शनिवार दोपहर 12 बजे शाहपुर स्थित टोल टैक्स कुण्डी के समीप चिलम टेकरी डैम पहुंचीं, जहां मछुआ सहकारी समिति मर्या. सिलपटी द्वारा आयोजित दाल-बाटी कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।