लोहरदगा: कुरसे में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 2 महिलाएं घायल
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गरिया टोली में सोमवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। दोनों ओर से जम कर पत्थर बाजी हुई है। आपसी विवाद में हुई मारपीट की इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गई है। घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली है।