हाथरस: तमनागड़ी में परिजनों में हुई गाली गलौज, महिला ने परिवार के लोगों पर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
तमनागड़ी में मामूली कहासुनी के चलते परिजनों में जमकर गाली गलौज हो गई अचानक से हुए शोर को सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई! इसी के चलते परिवार की महिला ने परिवार के लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर हाथरस गेट थाने में आज दिन मंगलवार को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है! फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है!