सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
दलसिंहसराय। एनएच-28 पर पगड़ा चौक के पास अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान लखीसराय जिले की रेखा देवी के रूप में बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
#samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow