सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत राज दरबार होटल के मालिक को अज्ञात अपराधकर्मीयों द्वारा गोली मारकर जख्मी करने की सूचना प्राप्त हई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सरायरंजन थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दी गई है। जख्मी की पहचान अभिनंदन कुमार राय पे०-विशेश्वर राय सा०-बनबीरा थाना-हलई जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, समस्तीपुर के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जख्मी को बेहतर इलाज हेतु पी०एम०सी०एच० पटना, भेजा गया है। एफ०एस०एल० एवं डी०आई०यू० की पुलिस टीम द्वारा घटित घटना की जाँच की जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, समस्तीपुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की पहचान कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow