सतना जिला अस्पताल के सामने इंदिरा गर्ल्स कॉलेज की बाउंड्री में असामाजिक तत्व दिनदहाड़े खुलेआम शराबखोरी करते है । शनिवार की सुबह 1130 बजे शराबखोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । जिला अस्पताल और इंदिरा गर्ल्स कॉलेज जैसे संवेदनशील स्थान में जब पुलिस शराबखोरी रोकने में विफल है तो पूरे शहर में कानून व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है ।