करही बायपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, 3 घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन थाना के करही बाईपास मे अज्ञात वाहन बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया । एंबुलेंस से घायल बाइक सवार हिमांशु सिंह राजपति सिंह और रूपेंद्र सिंह को शुक्रवार की दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया । बाइक सवार रामपुर से पतौरा जाते समय भटककर करही बायपास पहुंच गए और घटना का शिकार हो गए । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटना की पूछताछ कर रही है ।