सुरदहा खुर्द में जमीनी रंजिश में परिवार के लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरदहा खुर्द में जमीनी रंजिश पर परिवार के लोगो ने एक युवक पर जान लेवा हमला कर दिया है, घायल युवक सुरदहा खुर्द निवासी तुलसी दास कुशवाहा बताया जा रहा है,घायल के पिता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसका भतीजा शिव बालक कुशवाहा उसके हिस्से की जमीन में पिलर के लिए गड्ढा खोद रहा था इस पर जब उसके लड़के ने एतराज किया तो आरोपी ने हमला कर दिया।