सतना शहर की सड़कों पर शुक्रवार की शाम से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें एक सवारी से भरा ऑटो यातायात नियमों का खुले आम धज्जियां उड़ाता दिखाई दे रहा है जिसमे एक तीन-सीटर ऑटो रिक्शा में 12 से अधिक सवारियां भरी हुई दिख रही हैं। यात्री जान की परवाह किए बिना ऑटो के अंदर, बाहर और यहां तक कि पीछे लटककर यात्रा कर रहे हैं।