टिकुरिया टोला में तिरंगा रैली के दौरान दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाने, पुलिस कर रही है पूछताछ
कोलगवां के टिकुरिया टोला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में झूमझटकी और मारपीट होने लगी । शुक्रवार की दोपहर 1 बजे दोनों पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर कोलगवां थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रहे हैं । थाना पुलिस दोनों पक्ष से पूछताछ कर रही है ।