मोठ: गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने गुरसरांय नगर में मंदिर में झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान, कई भाजपाई रहे मौके पर उपस्थित
Moth, Jhansi | Jan 19, 2024 आगामी 22 जनवरी को होने वाली श्री राम भगवान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज गरौठा क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत के नेतृत्व में हनुमान जी मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एवं क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत द्वारा एक बार फिर मोदी सरकार को लेकर दीवाल लेखन के माध्यम से कमल का फूल बनाया गया। शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को नमो एप के बारे में जानकारी दी गई ।