मोठ: गुरसराय नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकालकर घर-घर वितरित किए राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत
Moth, Jhansi | Jan 19, 2024 गुरसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर से आए पूजित अक्षत का घर-घर जाकर वितरण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व राम भक्तों ने प्रभात फेरी भी निकाली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, महेश्वरी शरण द्विवेदी, धर्मेंद्र सोनी बल्ले, हैप्पी सिंह, राघवेन्द्र पटेल, अभिषेक चतुर्वेदी, जगजीवन मिश्रा, अमित सोनी गड़वई, युवराज पाटकर, विष्णु, आँशु सोनी के साथ कई राम भक्त उपस्थित रहे।