हुज़ूर: कैबिनेट का फैसला: ₹53000 करोड़ की योजनाएं जारी रहेंगी, 21 प्रस्तावों पर सहमति
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2026 मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मध्य प्रदेश आतंकवादी और उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही बैठक में खरीफ 2020 में खरीदी गई धान की मिलिंग से शेष बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन के निराकरण पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई|