सहारनपुर: थाना मण्डी ने चोरी का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को क्षेत्र से गिरफ्तार किया, करीब ₹3.5 लाख के कीमती आभूषण बरामद
थाना मण्डी की पुलिस टीम ने चोरी की घटना सफलतापूर्वक सुलझाई और एक अभियुक्त को शनिवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया। वादी सुनिता देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर नगर, ग्रामीण पुलिस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में छानबीन की गई।