बिल्हौर: सपा नेता ने खुद को कुशवाहा बताकर सपा के पक्ष में मांगा समर्थन, भाजपा के पदाधिकारी ने थाने में दी तहरीर
कन्नौज में समाजवादी पार्टी की रैली के बाद सामने आए एक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए चौबेपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वीडियो में एक व्यक्ति खुद को कुशवाहा बिरादरी का बताते हुए सपा के पक्ष में समर्थन की अपील करता दिखाई दे रहा है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि व्यक्ति का नाम कल्लू यादव है