मथुरा: वृन्दावन में जनपद के पहले पर्यटन थाने का ADG ने मंत्रोच्चारण के मध्य किया लोकार्पण, 1 इंस्पेक्टर, 9 एसआई व सिपाही तैनात
श्रीकृष्ण की नगरी वृन्दावन में देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु व पर्यटकों की सुविधार्थ वृंदावन में जनपद का पहला पर्यटन थाना बनाया गया है। परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किंग के भवन में अस्थाई रूप से बनाए गए पर्यटन थाने का लोकार्पण शुक्रवार को आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य फीता काटकर किया। एडीजी ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन पुलिस तत्पर रहेगी ।