मथुरा: वृंदावन मे 500 राम एक साथ मनाया जाएगा महोत्सव,श्रीराम के 500 स्वरूपों के साथ निकाली जाएगी यात्रा, बनेंगे 50 स्वागत द्वार
वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में 21 जनवरी को वृन्दावन में 500 श्रीराम एक साथ महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को शीतल छाया स्थित एक भवन में आयोजित बैठक में आशीष चौहान ने बताया कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिले आनंद के क्षण के अवसर पर श्रीराम के 500 स्वरूपों के साथ जानकी वल्लभ मंदिर से स्रोत मुनि आश्रम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। तथा शाम को राम मंदिरों में दीपावली मनाई जाएगी।