मथुरा: रेलवे जंक्शन मथुरा पर ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत
मथुरा जंक्शन पर 14 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 14 वर्षीय किशोर ओमप्रकाश ऋषिकेश से बिहार जा रहा था तभी वह मथुरा जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।