मथुरा: वृन्दावन से यमुना जल व बृज-रज लेकर अयोध्या रवाना हुई साध्वी ऋतम्भरा, ढोल नगाड़ों के मध्य धूमधाम के साथ किया प्रस्थान
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को साध्वी ऋतंभरा वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम से यमुनाजी का जल और बृज की रज लेकर रवाना हुई । सर्व मंगला देवी मंदिर में चांदी के कलश में रखे गए यमुना जल और बृज रज का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। धूमधाम के साथ साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।