बलरामपुर: तातापानी में अवैध कब्जों का जाल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
बलरामपुर रविवार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तातापानी में इन दिनों भू-माफियाओं के अवैध कब्जों ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे शासकीय जमीन पर तेजी से अवैध निर्माण कर किराए के भवन खड़े किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद यह सब प्रशासन की नजरों के सामने हो रहा है। अवैध कब्जा का खेल चल रहा है