*लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं फंस गए।*
आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत के छज्जे और छत से भी कूद गए। पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिरी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।