पालकोट: गिरजाघर जा रही महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, 3 महिलाएं व एक मासूम घायल
Palkot, Gumla | Apr 25, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया कांयम्बा गांव की महिलाएं शनिवार को एक बड़ा हादसे का शिकार हो गईं। महिला मंडल की सदस्याएं महा गिरजाघर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो बुक कर गुमला जा रही थीं। ऑटो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। दोपहर करीब 2:00 बजे बघिमा जबरा पुल के पास अचानक एक महिला चलती ऑटो से गिर गई,।