कौंच: जवाहर नगर पूर्वी में जर्जर सीसी रोड और टूटी नालियों से बढ़ी परेशानी, मोहल्लावासी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 6, 2026 कोंच के जवाहर नगर पूर्वी वार्ड संख्या-15 स्थित चित्रांश मॉण्टेसरी स्कूल के पास का सीसी रोड पूरी तरह जर्जर हो गया है, जबकि दोनों ओर की नालियां भी ध्वस्त पड़ी हैं। इससे जल निकासी बाधित होने के कारण क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। रोहित पटेल ने शनिवार दोपहर 1 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर सड़क व नालियों के निर्माण की मांग की।