कोल: पुलिस लाइन के बाहर कार चालक ने महिला को टक्कर मारकर हवा में उड़ाया, पुलिस ने भेजा अस्पताल, आरोपी फरार
पुलिस लाइन के बाहर तेज रफ्तार कार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला करीब 5 फीट तक हवा में उड़कर जमीन पर गिर पड़ी। टक्कर मारने के बाद भीड़ इकट्ठा होता देख आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घटना की ओर दौड़े और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।