कोटकासिम: खैरथल जिले में एक जून से बंबोरा में लगेगा कुश्ती एवं कबड्डी का ग्रीष्मकालीन समर कैंप
Kotkasim, Alwar | May 25, 2026 खैरथल जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुश्ती एवं कबड्डी खेल का समर कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 1 जून से 10 जून तक सद्भभावना भवन हॉल बंबोरा किशनगढ़ बास में आयोजित होगा। कैंप के दौरान कुश्ती और कबड्डी का प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक दिया जाएगा।