कानपुर: नगर निगम ने ऑनलाइन शिकायत पर चाटो के खिलाफ अभियान चलाया, मकड़ी खेड़े के चट्टे पर मारा छापा
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कानपुर नगर निगम ने चट्टों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार 1 बजे को अचानक नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ते ने मकड़ीखेड़ा इंद्रानगर निवासी स्थित मो. वसीर के चट्टे पर छापा मारा। यहां बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से चट्टा संचालित किया जा रहा था। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया की ऑनलाइन शिकायत के चलते यह कार्रवाई की गई है।