कानपुर: कल्याणपुर नई शिवली रोड पर एक मकान में शातिर चोर ने की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
कल्याणपुर नई शिवली रोड में रविवार और सोमवार मध्य रात्रि एक घर में चोर छत के रास्ते घर में घुस गया।मोबाइल, जेवरात, कैश चोरी करके भाग निकला। सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में छत के रास्ते घर में दाखिल होते हुए एक चोर कैद हुआ है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है।