बेरो: मकुन्दा में मंडा पूजा का समापन, नागपुरी कार्यक्रम में झूमे ग्रामीण, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Bero, Ranchi | May 8, 2026 मकुन्दा में शिव मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मंडा पूजा का श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित झूलन सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे। भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मंडा पूजा को झारखंड की संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।