बाबई: माखननगर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से उड़ी ललिता शंकर वेयरहाउस की छत वेयरहाउस में रखी गेहूं की उपज हुई गिली
शनिवार रविवार की दरमियानी रात तेज हवा आंधी के साथ हुई बारिश से माखननगर में स्थित ललिता शंकर विहार हाउस की छत उड़ गई। जिससे वेयर हाउस में रखी लगभग 25000 क्विंटल गेहूं उपज पानी में गिली हो गई। घटना के बाद वेयरहाउस निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे है। हजारों क्विंटल गेहूं की उपज गीली होने से शासन प्रशासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।