बाबई: आंचलखेड़ा मे तेज हवा से गिरा नीम का पेड़ एक मकान सहित दो दुकान हुई क्षतिग्रस्त दुकान और मकान मालिक को हुआ भारी नुकसान
आंचलखेड़ा में रविवार को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से तेज हवा चलने के कारण सड़क किनारे लगा नीम का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे नीम के पेड़ की चपेट में एक मकान और दो दुकान आ गई मकान और दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिससे मकान और दुकान मालिक को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली की लाइन भी टूट गई जिससे विद्युत सेवा बाधित हो गई है। जिसके कारण ग्रामीण परेशान है।