शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 26.32 करोड़ की लागत से विकसित आधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने तरणताल, बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी इंडोर हॉल और 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन एवं अनावरण किया। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन