सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने काँवड़ियों का किया स्वागत, ठंडा पेयजल और मीठे आम वितरित कर सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं
सहारनपुर में श्रावण मास की काँवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में शनिवार की शाम एसएसपी के निर्देशन में थाना जनकपुरी पुलिस ने जनपद से होकर गुजर रहे शिवभक्त काँवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।