झाझा: डुमरमोह गांव में एक डिसमिल जमीन को एक महिला के साथ हुई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज।
Jhajha, Jamui | Sep 9, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के डुमरमोह गांव में एक डिसमिल जमीन को लेकर एक महिला के साथ गांव के ही एक दंपति के द्वारा मारपीट करते हुए घास काटने वाले हसुआ से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों ने रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया। घायल महिला की पहचान देवकी देवी के रूप में कि गई।