झाझा: डुमरमोह गांव में जमीन विवाद में दम्पति के साथ हुई मारपीट, रेफरल अस्पताल में घायलों का हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 9, 2024 डुमरमोह गांव में जमीन विवाद में दम्पति के साथ चार लोगों के द्वारा मारपीट किया गया। मारपीट में घायल की पहचान शिबू मरांडी और उसकी पत्नी ननकी मुर्मू के रूप में हुई है। घायल दम्पति को डायल 112 की पुलिस इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां घायलों का इलाज किया गया लेकिन ननकी मुर्मू की स्थिति गम्भीर देखकर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।