झाझा: गम्हरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर 7 लोगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में कराया गया उपचार
Jhajha, Jamui | Sep 9, 2024 गमहरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ गांव के सात लोगों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती करवाया गया जहां घायल युवक का इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान छटंकी मांझी के रूप में हुई। घायल ने बताया कि जमीन विवाद में सुरेश मांझी, सारो मांझी सहित सात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।