भोरे: सिसई बाजार में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम का एक अभियुक्त गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सिसई बाजार निवासी कादिर अंसारी बताया जा रहा है। अभियुक्त के खिलाफ 24 सितंबर 2024 को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी।