बिंदकी: बिंदकी के कुंवरपुर रोड मंडी समिति के निकट बन रही 5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी से पानी मिलने में लग सकते हैं 8 माह
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड मंडी समिति के बगल में 500 किलो लीटर यानी 5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी बन रही है। टंकी के सभी खंबे बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन अभी ओवरहेड टैंक नहीं बना है। जिससे जलापूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। रविवार की सुबह 9 बजे नगर पालिका के जलकल अभियंता योगेश गुप्ता ने बताया टंकी कंप्लीट होने में 8 माह लग जाएंगे।