रायडीह: सपोनदी मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन घायल, चालक वाहन लेकर फरार
Raidih, Gumla | May 9, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के हेसाग गांव निवासी अनूप खलखो (22 वर्ष), रूबेन खलखो (19 वर्ष) एवं उनके पिता इसराइल खलखो (65 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी बाइक से बैल खरीदने के लिए टांगर टोली गांव जा रहे थे। इसी दौरान सपो नदी मोड़ के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।