रामगढ़: उधोग नगर थाना पुलिस ने 40 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक भी जब्त
Ramgarh, Alwar | Jul 10, 2026 रामगढ़ डीएसपी सर्किल अंतर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रामगढ़ डीएसपी पिन्टू कुमार ने बताया कि उद्योग नगर के थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई