बहराइच: जिले में मानव व वन्य जीव संघर्ष में घायल हुए 10 लोगों के खातों में भेजी गई सहायता राशि, डीएम ने दी जानकारी
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील महसी अंतर्गत मानव व वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक वन्यजीवों के कारण घायल हुए 10 व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से घायलों अथवा उनके विधिक वरिष्ठ के बैंक खातों में प्रति घायल 5400 की दर से धनराशि खातों में भेजी गई है।