Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
सम्मान
ararialive
कमलदाहा पंचायत में विकास दिवस का आयोजन, DM विनोद दूहन ने ग्रामीणों से की खास अपील।
Araria, Araria
| Aug 30, 2026
MORE NEWS
कमलदाहा पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, डीएम विनोद दुहन ने ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
Araria, Araria | Aug 30, 2026
शिवपुरी में 24 घंटे का महा अष्टयाम-संकीर्तन संपन्न, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
Araria, Araria | Aug 30, 2026
अररिया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, बैडमिंटन व थाँगता प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अररिया में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इंडोर स्टेडियम, अररिया में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, खेल भवन सह व्यायामशाला, अररिया में थाँगता प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री सन्याल कुमार ने मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद के खेल योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बेटियों को शिक्षा, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला खेल पदाधिकारी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों की रुचि के अनुरूप उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों के बीच शॉट लगाकर किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका एवं बालक वर्ग की सिंगल और डबल स्पर्धाओं के साथ जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागी की सूची :- बैडमिंटन सिंगल वर्ग - 1. प्रकृति प्रभाकर विजेता 2. नजीफा नाज उपविजेता डबल वर्ग - 1. स्नेहा भारती एवं प्रकृति विजेता 2. सना इस्माइल एवं कायनात प्रवीण उपविजेता बालक सिंगल वर्ग - 1. मनीष कुमार विजेता 2. इमाम हसन उपविजेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी प्रतिभागियों को योजना के लोगोयुक्त टी-शर्ट एवं टोपी प्रदान की गई। विजेताओं एवं उपविजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी तथा लोगोयुक्त ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। थाँगता प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित थाँगता प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिगर, सगुण, जाह्नवी, आँचल, रौनक, असद, अप्रीता एवं रुद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं विनायक, प्राणशु, कृतिका, आस्था, कृष्ण, ओम एवं विद्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।
Araria, Araria | Aug 29, 2026
अररिया जिला पदाधिकारी ने की ICDS के कार्यों की समीक्षा, आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का दिया निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के आधारभूत संरचना विकास, भवन, शौचालय निर्माण तथा पोषण ट्रैकर पर दर्ज प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले के 85 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को कार्य सौंपा गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, PHED को सभी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण का कार्य अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि केंद्रों पर बच्चों एवं लाभार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आंगनवाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण से संबंधित प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पोषण ट्रैकर की भी विस्तृत समीक्षा की गई। पोषण ट्रैकर पर विभिन्न सेवाओं एवं लाभार्थियों से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि तथा अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पोषण ट्रैकर पर उपलब्ध आंकड़ों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्ध अद्यतन करने भी निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ICDS से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। बैठक में ICDS से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Araria, Araria | Aug 29, 2026
अररिया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा उनके कार्यालय कक्ष वेश्म में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 09 आवेदनों का विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निबंधन किया जा चुका है, जबकि 06 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों की सम्यक् एवं गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन के निष्पादन की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सरकारी सेवाओं एवं सहायता का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिल शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांजन सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Araria, Araria | Aug 29, 2026
अररिया सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यवेक्षिका नियोजन की प्रक्रिया तेज, 16 आपत्तियों का निराकरण सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन को लेकर को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन हेतु तैयार मेधा सूची एवं प्राप्त आपत्तियों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्धारित अवधि के दौरान कुल 16 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त सभी आपत्तियों का विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निराकरण किया गया है। आपत्तियों के निराकरण के बाद तैयार मेधा सूची पर जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष एवं चयन समिति के सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसके उपरांत मेधा सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया से संबंधित अंतिम परिणाम का प्रकाशन अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में चयन समिति के संबंधित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Araria, Araria | Aug 29, 2026
DS क्लासेस में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन, मेधावी छात्रों को मिलेगी 100% तक की छूट
Araria, Araria | Aug 29, 2026
धुएं को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में 28 वर्षीय युवक की मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार
Araria, Araria | Aug 29, 2026