मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में घर लौट रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, मुकदमा हुआ दर्ज
कटघर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री बीती 13 जनवरी को रात के समय सहेली के घर से अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है .