बालाघाट: बालाघाट के गायखूरी क्षेत्र में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
शहर के गायखूरी क्षेत्र में शनिवार (11 जुलाई) दोपहर करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों को पहले तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास तलाश की तो खेत से लगी झाड़ियों में शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके