इटारसी: एसटीआर में बाघ ने 49 वर्षीय ग्रामीण को शिकार बनाया, शव के किनारे घंटों बैठा रहा, केसला पुलिस जांच में जुटी
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर खाने का मामला गुरुवार को शाम करीब 4 बजे सामने आया है। बाघ ने ग्रामीण को मारने के बाद उसके हाथ और पैर खा लिए। बाघ शव के पास ही बैठा रहा। मामला केसला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुधराम चौहान (49) पिता हजारी चौहान (निवासी चनागढ़ झुनकर) के रूप में हुई है। सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं।