रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू, किचन का सामान जल गया
रामगंजमंडी शहर के गद्दी मोहल्ले में बीती देर रात खाना बनाते समय एक मकान में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना हरगोविंद माली के मकान में हुई। सिलेंडर में आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से किचन में रखा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।