देहरादून: हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद फरार बदमाश ने देहरादून में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। घटना देहरादून के लक्ष्मण चौक के आसपास बताई जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल के साथ फरार हुआ था। हरिद्वार से एक पुलिस टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले हरियाणा एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर मामले की पड़ताल की।