देहरादून: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने सीएम पुष्कर सिंह धामी, आपदा प्रभावित राज्यों में कराया गया सर्वे
देश के आपदा प्रभावित राज्यों में कामकाज को लेकर कराए गए टाइम्स ग्रुप के ऑनलाइन सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इस सर्वे में चार राज्यों – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया।