देहरादून: उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाषा मंत्री सुबोध उनियाल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए नई पीढ़ी को मातृभाषा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।