देहरादून: कांग्रेसियों ने क्वालिटी चौक पर धामी सरकार का फूंका पुतला, जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट में महाघोटाले का लगाया आरोप
कांग्रेस ने राज्य की धामी सरकार का पुतला दहन किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसियों ने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट में एडवेंचर टूरिज्म के नाम पर बाबा रामदेव व बालकृष्ण के साथ मिलकर धामी सरकार द्वारा किए गए हजारों करोड़ रुपये के महाघोटाले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।